पुलवामा शहीद पंकज त्रिपाठी के पैतृक गाँव हरपुर बेलहिया में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

महराजगंज

महराजगंज पुलवामा आतंकी हमले में मां भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत शहीद पंकज त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर 14 फरवरी को उनके पैतृक गाँव हरपुर बेलहिया में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलवामा आतंकी हमले में मां भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत शहीद पंकज त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर 14 फरवरी को उनके पैतृक गाँव हरपुर बेलहिया में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), महराजगंज की ओर से उप कमांडेंट अमरनाथ गुप्ता के नेतृत्व में जवानों ने शहीद के आवास पर पहुँचकर उन्हें नमन किया। अधिकारियों ने शहीद के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

वीरेंद्र चौधरी (विधायक, फरेंदा)

बजरंग बहादुर सिंह (पूर्व विधायक)

चौधरी शिवेंद्र सिंह (पूर्व विधायक)

डॉ. महेंद्र प्रसाद सोनकर (चिकित्साधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख, लक्ष्मीपुर)

राजन शुक्ला (जिला पंचायत प्रत्याशी) एवं राजू यादव (ग्राम प्रधान)

अद्वितीय साहस को किया नमन

उपस्थित वक्ताओं ने शहीद पंकज त्रिपाठी के साहस और अटूट देशभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। एसएसबी के जवानों ने शहीद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरा वातावरण “शहीद पंकज त्रिपाठी अमर रहें” के नारों से गुंजायमान रहा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.