सिद्धार्थनगर

युवा राष्ट्रीय लोकदल संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी ने सिद्धार्थनगर जिले में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह पटेल ने हरीश पटेल को सिद्धार्थनगर जिले का नया युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

युवा राष्ट्रीय लोकदल संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी ने सिद्धार्थनगर जिले में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह पटेल ने हरीश पटेल को सिद्धार्थनगर जिले का नया युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस नई नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरीश पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों, विचारों और जनकल्याणकारी सोच को समाज के अंतिम व्यक्ति और जन-जन तक पूरी निष्ठा के साथ पहुंचाएंगे। साथ ही, युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम किया जाएगा। इस दौरान शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई दी।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












