महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवा में 14 फरवरी पुलवामा आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की आज 7वीं बरसी के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा में 14 फरवरी पुलवामा आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की आज 7वीं बरसी के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इसी क्रम में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के वीर सपूत शहीद प्रदीप थापा के शहीद स्मारक पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर पालिका अध्यक्ष ने शहीद प्रदीप थापा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आज का दिन भारतीय इतिहास का एक अत्यंत दुखद दिन है। हमारे अमर जवानों का बलिदान शौर्य और पराक्रम का वह संकल्प है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।” ### आतंकवाद के विरुद्ध संकल्प
बृजेश मणि त्रिपाठी ने आगे कहा कि इस काले दिन की याद आज भी हर भारतीय की आंखें नम कर देती है, लेकिन हमारे जवानों का साहस हमें देश की सुरक्षा के प्रति और अधिक दृढ़ बनाता है।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल, लल्लू जायसवाल, अभय कुमार, राशिद कुरैशी और प्रमोद पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
“पुलवामा के रणबांकुरों का बलिदान: जब प्रेम दिवस पर वतन के आशिकों ने लहू से लिखी वफादारी की अमर इबारत।”https://t.co/aOaobIWeUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 14, 2026























