बलिया: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर एआई जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, डिजिटल ठगी से बचने के दिए गए गुर

बलिया

बलिया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ के अवसर पर राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक, कलेक्ट्रेट और विकास भवन सभागार में विशेष कार्यशालाएं आयोजित की गईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ के अवसर पर राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक, कलेक्ट्रेट और विकास भवन सभागार में विशेष कार्यशालाएं आयोजित की गईं। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और इसके सुरक्षित उपयोग के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था।

कार्यशाला में शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि जहाँ तकनीक जीवन बदल सकती है, वहीं इसके खतरों से सावधान रहना भी अनिवार्य है।

कार्यशाला की मुख्य बातें

एआई फ्रॉड से सतर्कता: वक्ताओं ने चेतावनी दी कि आजकल जालसाज एआई के जरिए परिचितों की आवाज की नकल कर लोगों को ठग रहे हैं।

सत्यापन है जरूरी: “जब परिचित आवाज जाल बन जाए” जैसे उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि किसी भी कॉल या संदेश पर जल्दबाजी में भरोसा न करें और वित्तीय लेन-देन से पहले सत्यापन (Verification) जरूर करें।

सकारात्मक उपयोग: एक चाय दुकानदार की कहानी के माध्यम से तकनीक के जरिए स्वरोजगार और अवसरों के सृजन की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि तकनीक के दौर में ‘एआई सेफ्टी हाइजीन’ और डिजिटल सतर्कता ही सुरक्षा का एकमात्र कवच है। उन्होंने सभी से तकनीक का सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग करने की अपील की।

 

 

शिव विवाह प्रसंग से भावविभोर हुआ पंडाल, चतुर्थ दिवस पर गूंजा वैदिक मंत्रोच्चारश्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अयोध्या से पधारे प्रवचनकर्ता ने बांधा समां