बलिया
बलिया जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक निर्णायक कदम उठाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक निर्णायक कदम उठाया है। मंगलवार को विकास खंड हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय बसंतपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने बच्चों को स्वयं दवा खिलाकर ‘फाइलेरिया उन्मूलन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया।

यह विशेष अभियान 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें ‘डोर-टू-डोर’ जाकर प्रत्येक नागरिक को दवा का सेवन सुनिश्चित कराएंगी। सीडीओ ने उपस्थित आशा बहुओं और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण मनोयोग से कार्य करें ताकि जनपद का कोई भी व्यक्ति दवा के सेवन से वंचित न रहे।
अभियान की मुख्य बातें
दवाओं का मिश्रण: इस चरण में डी.ई.सी., एल्बेंडाजॉल और इवरमेक्टिन की खुराक आयु के अनुसार दी जा रही है।
सावधानी: विशेषज्ञों के अनुसार, ये दवाएं खाली पेट नहीं लेनी चाहिए।
लक्ष्य: “फाइलेरिया मुक्त भारत” के सपने को साकार करना।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनता से अपील की है कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, जिससे बचाव का एकमात्र उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026





















