सिद्धार्थनगर: महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ बांसी ने सेमरा पलटनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव ने मंगलवार को प्रसिद्ध सेमरा पलटनाथ महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में हुए इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी

निरीक्षण के दौरान जोगिया उदयपुर थानाध्यक्ष मीरा चौहान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी को मंदिर समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने और वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

Voice Of News24