सिद्धार्थनगर: आगामी त्योहारों को लेकर खेसरहा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि, होलिका दहन और होली के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना खेसरहा परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि, होलिका दहन और होली के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना खेसरहा परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

परंपरागत तरीके से मनाएं त्योहार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार आयोजित इस गोष्ठी में थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति का संदेश दें और किसी भी नई परंपरा को शुरू न होने दें।

अराजक तत्वों पर रहेगी नजर

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव के पर्यवेक्षण में उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने और त्योहारों को हर्षोल्लास व शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News24