बुलंदशहर: नैथला हसनपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को पिलाई गई दवा, स्वच्छता की दी सीख

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनपद के ग्राम नैथला हसनपुर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनपद के ग्राम नैथला हसनपुर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग और कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (KSGMC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर कुपोषण जैसी बीमारियों से बचाना रहा।

प्राचार्य के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने संभाला मोर्चा

KSGMC के प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा के नेतृत्व और सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में चिकित्सा टीम ने आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय सिखेड़ा और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैथला में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। इस दौरान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों को लक्षित किया गया।

स्वच्छता से स्वास्थ्य का संदेश

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. प्रदीप तिवारी और डॉ. तूबा तनवीर सहित अन्य विशेषज्ञों ने बच्चों को साबुन से हाथ धोने की सही विधि सिखाई। चिकित्सकों ने बताया कि कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में एनीमिया (खून की कमी), कमजोरी और पढ़ाई में एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। सही स्वच्छता अपनाकर इन बीमारियों से प्रभावी बचाव संभव है।

अभियान में डॉ. अंकिता, डॉ. स्वाति, डॉ. पारुल, एमएसडब्ल्यू ज्योति और सीएचओ बिहारी लाल व रुद्र की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों और शिक्षकों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वस्थ भविष्य की ओर एक बड़ा कदम बताया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.