डिबाई: भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह ने किया पत्रकारों का भव्य अभिनंदन, भेंट की प्रभु श्रीराम की तस्वीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के भीमपुर दोराहा स्थित यूपी-13 होटल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह द्वारा डिबाई क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भीमपुर दोराहा स्थित यूपी-13 होटल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह द्वारा डिबाई क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र का सजग प्रहरी बताते हुए उनकी निष्पक्ष और निर्भीक भूमिका की सराहना की।

शॉल और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर, डायरी, पेन तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। खुशबू सिंह ने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का वह दर्पण हैं, जो बिना किसी भेदभाव के जनता की आवाज को शासन-प्रशासन की चौखट तक पहुँचाते हैं। लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों का योगदान अमूल्य है।

एक ही पंक्ति में बैठकर किया भोजन

सम्मान समारोह के बाद आयोजित प्रीतिभोज (लंच) में एक आत्मीय दृश्य देखने को मिला, जब खुशबू सिंह स्वयं पत्रकारों के साथ एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करने पहुँचीं। इस दौरान वह भावुक नजर आईं और कहा, “कलम के माध्यम से समाज की बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले योद्धाओं के बीच बैठकर भोजन करना मेरे लिए गर्व की बात है।”

जनहित के लिए मांगा सहयोग

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने डिबाई क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प दोहराया और पत्रकार बंधुओं से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपेक्षा की। पत्रकारों ने इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का भाव भी सुदृढ़ होता है।

 

Voice Of News24