महराजगंज: ‘बिना यंत्र, खेती असंभव’, प्रगतिशील किसान सुधीर सिंह ने सरकार से की कृषि नीति में बदलाव की मांग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से सिसवा बाजार के कर्मठ और प्रगतिशील किसान सुधीर सिंह ने सरकार के समक्ष कृषि यंत्रों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से सिसवा बाजार के कर्मठ और प्रगतिशील किसान सुधीर सिंह ने सरकार के समक्ष कृषि यंत्रों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में कृषि यंत्रों के बिना खेती की कल्पना करना भी मुश्किल है, इसलिए सरकार को अपनी सब्सिडी नीतियों में व्यावहारिक बदलाव करने चाहिए।

ट्रैक्टर सब्सिडी की सीमा बढ़ाने की मांग

सुधीर सिंह ने विशेष रूप से मांग की है कि वर्तमान में ट्रैक्टर पर मिलने वाली सब्सिडी की सीमा 20 HP से बढ़ाकर 27 HP की जाए। उन्होंने तर्क दिया कि 20 HP या टू-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर से सभी कृषि कार्य संभव नहीं हो पाते, इसलिए 27 HP तक के फोर-व्हील ड्राइव ट्रैक्टरों को भी सब्सिडी के दायरे में लाना अनिवार्य है। इसके अलावा रोटावेटर, पावर टिलर, हैरो और आलू बुवाई/खुदाई मशीन जैसे यंत्रों पर भी व्यापक छूट की आवश्यकता जताई।

यंत्रों से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन

प्रगतिशील किसान के अनुसार, कृषि यंत्रों के समुचित प्रयोग से न केवल उर्वरकों और कीटनाशकों की खपत कम होगी, बल्कि निराई-गुड़ाई बेहतर होने से सिंचाई की आवश्यकता भी घटेगी। इससे सरकार की ‘रासायनिक उर्वरक मुक्त’ और ‘संतुलित सिंचाई’ की मुहिम को बल मिलेगा।

पारदर्शिता के लिए टोकन व्यवस्था की अपील

यंत्रों के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने टोकन या सिक्योरिटी मनी की व्यवस्था का सुझाव दिया, जिससे वास्तविक मांग का आकलन हो सके। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की इन व्यावहारिक मांगों पर विचार कर एक सशक्त नीति बनाएंगे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.