बुलंदशहर: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त, नकल माफियाओं पर रहेगी पैनी नजर

बुलंदशहर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को ललता प्रसाद इंटर कॉलेज में एक उच्च स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को ललता प्रसाद इंटर कॉलेज में एक उच्च स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में परीक्षाओं की सुरक्षा और शुचिता को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बोर्ड परीक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न रहे। डीएम ने चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा का अभेद्य घेरा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। नकल माफियाओं और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने आपसी समन्वय से परीक्षा को उत्सव के रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News24