राजघाट से वृंदावन के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू: विधायक चंद्रपाल सिंह ने दिखाई हरी झंडी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तीर्थ नगरी राजघाट और वृंदावन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करते हुए मंगलवार को नई रोडवेज बस सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया।

बुलंदशहर जनपद के तीर्थ नगरी राजघाट और वृंदावन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करते हुए मंगलवार को नई रोडवेज बस सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर बस को रवाना किया। यह बस सेवा एक तीर्थ स्थल को दूसरे बड़े तीर्थ स्थल से जोड़ने का काम करेगी।

बाबूजी को नमन और मंत्रोच्चार के साथ शुरुआत

शुभारंभ से पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच बस का पूजन किया गया। विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि इस सेवा से राजघाट, नरौरा और आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं को अलीगढ़ और वृंदावन जाने के लिए अब सुलभ और सस्ती परिवहन सुविधा मिलेगी।

प्रतिदिन सुबह 9 बजे होगी रवानगी

पूर्व मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय ने बताया कि यह रोडवेज बस राजघाट कल्याण सिंह चौक से प्रतिदिन सुबह 9 बजे वृंदावन के लिए प्रस्थान करेगी। स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस अवसर पर राजघाट ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, नरेश प्रधान (उदयगढ़ी), रूपेंद्र सिंह (नयावास), आसाराम लोधी, नरेश प्रधान (बदरपुर), तलवरवर सिंह कुशवाहा (रेतगढ़) सहित भारी संख्या में नगरवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.