जहांगीराबाद: पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार युवकों ने ली शांति बनाए रखने की शपथ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जहांगीराबाद पुलिस ने बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जहांगीराबाद पुलिस ने बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर चार युवकों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने का शपथ-पत्र भरवाया।

इन युवकों पर हुई कार्रवाई

पुलिस द्वारा बदरखा निवासी रसीदा व आदिल तथा तेलिया नगला निवासी आसिफ व समीर के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। कोतवाली परिसर में चारों युवकों ने लिखित रूप से यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में किसी भी अवैधानिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

कानून हाथ में लेने वालों को सख्त संदेश

कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निरोधात्मक कार्रवाई सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए की गई है।

पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध घटना या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अराजकता फैलाने वालों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.