सिद्धार्थनगर: दबंगों का तांडव, राप्ती पुल के नीचे युवक को बेरहमी से पीटा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र स्थित राप्ती पुल के नीचे दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र स्थित राप्ती पुल के नीचे दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को कई दबंग युवकों ने मिलकर एक अकेले युवक को घेर लिया और उस पर लात-मुक्कों की जमकर बरसात की। दिनदहाड़े हुई इस मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक की बेरहमी से पिटाई साफ देखी जा सकती है। हालांकि, मारपीट की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बांसी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.