सहजनवा

गोरखपुर जनपद के सहजनवा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान बाबा महाकाल के दर्शन किए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के सहजनवा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस विशेष अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा महाकाल का अभिषेक व पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान उन्होंने सहजनवा विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, उज्जैन. Source: विकिपीडिया
आध्यात्मिक रूप से मनाया जन्मदिन, युवाओं की प्रगति व जनकल्याण की मांगी दुआ
अपने जन्मदिन को आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से यादगार बनाते हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने बाबा महाकाल के चरणों में शीश झुकाकर प्रार्थना की कि सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में सदैव सुख, शांति और समृद्धि का वास रहे। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली आए, युवाओं को शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हों तथा समाज के सभी वर्गों का जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहे।
जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की शक्ति मिले
उज्जैन के महाकाल दरबार में दर्शन-पूजन के उपरांत प्रशांत त्रिपाठी ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की कामना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करना जीवन का एक अनमोल और अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की असीम कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और उन्हें निरंतर जनसेवा व समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की शक्ति मिलती रहे।
उल्लेखनीय है कि बाबा महाकाल के दरबार में की गई इस विशेष पूजा-अर्चना में उन्होंने सहजनवा की धरती की उन्नति और हर घर में खुशहाली को अपनी प्रार्थना में प्रमुख स्थान दिया।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026


















