बलिया

बलिया जनपद में महर्षि भृगु बाबा के शिष्य दर्दर मुनि के नाम से लगने वाले उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और सुप्रसिद्ध ददरी मेले में इस बार झूला आवंटन की बोली ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में महर्षि भृगु बाबा के शिष्य दर्दर मुनि के नाम से लगने वाले उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और सुप्रसिद्ध ददरी मेले में इस बार झूला आवंटन की बोली ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मेले में मनोरंजन क्षेत्र (झूला) की बोली इस बार 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये तक जा पहुंची, जिसे बदायूं जनपद के रहने वाले झूला संचालक बबलू जी ने अपने नाम किया। इतनी बड़ी बोली लगते ही पूरे मेला परिसर और नीलामी स्थल पर हलचल मच गई तथा हर तरफ इसी ऐतिहासिक बोली की चर्चा होने लगी।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगता है भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला
गौरतलब है कि बलिया का ददरी मेला अपनी पौराणिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है और इसे भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु और मेलार्थी पहुंचते हैं। इस बार झूले की रिकॉर्डतोड़ बोली ने मेले की भव्यता का अंदाजा पहले ही दे दिया है।
झूला संचालकों और मेला प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
नीलामी प्रक्रिया के दौरान झूला संचालकों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और उत्साह देखने को मिला। रिकॉर्ड बोली लगने के बाद बदायूं के झूला मालिक बबलू जी ने कहा कि ददरी मेले की अपनी एक अलग पहचान है और यहां आने वाले मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए इस बार एक से बढ़कर एक आधुनिक और आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। वहीं, बलिया नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि इस बार मेले को और अधिक भव्य, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मेला प्रेमियों का मानना है कि इस वर्ष का ददरी मेला अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक साबित होगा।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026


















