सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ढेबरुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ढेबरुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी को कस्बा बढ़नी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष ढेबरुआ चन्द्रकान्त पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछितों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर मु0अ0सं0 79/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित वारंटी दीपेन्द्र कश्यप पुत्र नानबाबू, निवासी वार्ड नंबर-5, रामलीला मैदान, नगर पंचायत बढ़नी, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर को कस्बा बढ़नी से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सफलता में थाना ढेबरुआ की पुलिस टीम के निम्नलिखित कर्मियों की प्रमुख भूमिका रही:
उपनिरीक्षक (उ.नि.) वीरेन्द्र यादव, थाना ढेबरुआ
कांस्टेबल (का.) अर्जून यादव, थाना ढेबरुआ
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















