सिद्धार्थनगर: शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने का आरोप, घर से 10 हजार रुपये नकद भी गायब; मिश्रौलिया पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

मिश्रौलिया

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेतिया टोला पंडाडिह से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेतिया टोला पंडाडिह से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी की बरामदगी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दोपहर में घर से लापता हुई किशोरी, 10 हजार रुपये नकद भी गायब

मिश्रौलिया थाने में दी गई शिकायत में ग्राम चेतिया टोला पंडाडिह निवासी सुभावती ने बताया कि बीते 11 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

पीड़ित मां का आरोप है कि गांव का ही युवक प्रदीप उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। इसके साथ ही महिला ने घर में रखे 10 हजार रुपये नकद गायब होने की बात भी कही है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर मिश्रौलिया थाना पुलिस ने 12 नवंबर को आरोपी प्रदीप के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी में किशोरी की आयु लगभग 17 वर्ष दर्ज की गई है। मामले की विवेचना मृणतंजय मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सहजनवा: जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की

अनूपशहर: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन दुरुस्त करने के निर्देश

सिद्धार्थनगर: कूड़ा नदी हादसे के दो दिन बाद बरामद हुए दोनों युवकों के शव, परिजनों में मचा कोहराम; डीएम और कपिलवस्तु विधायक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, हर संभव सरकारी सहायता का दिया भरोसा

सहजनवा: जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की

अनूपशहर: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन दुरुस्त करने के निर्देश

The specified slider does not exist.