सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन विकासखंड अंतर्गत कूड़ा नदी में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हृदयविदारक हादसे में लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन विकासखंड अंतर्गत कूड़ा नदी में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हृदयविदारक हादसे में लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम और स्थानीय गोताखोरों के दो दिनों तक चले सघन सर्च ऑपरेशन व कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। शव बरामद होते ही नदी तट पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
डीएम और विधायक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस
हादसे और शव बरामदगी की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने तत्काल घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और शासन के नियमानुसार उन्हें हर संभव सरकारी आर्थिक सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर मौजूद रहे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, क्षेत्राधिकारी (सीओ) नौगढ़ विश्वजीत सौरयान सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















