बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जिलाधिकारीश्रुति ने सोमवार को विकास खंड बुलंदशहर कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जिलाधिकारीश्रुति ने सोमवार को विकास खंड बुलंदशहर कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए।

पटलों का निरीक्षण और अभिलेखों की जांच
डीएम ने स्थापना पटल, लेखा पटल, एनआरएलएम और कंप्यूटर कक्ष सहित सभी अनुभागों का क्रमवार निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलों का रख-रखाव दुरुस्त होना चाहिए और किसी भी पटल पर काम लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों में प्रविष्टियां समय से अपडेट की जाएं।

जनता से सीधा संवाद
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय आए आम नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने खंड विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र मिश्रा को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से किया जाए।


साफ-सफाई और सुविधाओं पर जोर
डीएम ने कार्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई और आने वाले फरियादियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बल दिया कि शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को बिना किसी देरी के मिलना चाहिए।
बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मखैना गांव में पसरा सन्नाटाhttps://t.co/DAQnmbL4Gy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 9, 2026




















