बलिया: 08 से 26 फरवरी तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण

बलिया

बलिया जनपद के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद में फरवरी माह के राशन का निःशुल्क वितरण शुरू हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह वितरण 08 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चलेगा। सभी उचित दर दुकानों (कोटेदार) पर लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्डधारकों को मिलने वाला लाभ

अंत्योदय कार्डधारक: प्रति कार्ड कुल 35 किलो खाद्यान्न (10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल)।

पात्र गृहस्थी कार्डधारक: प्रति यूनिट कुल 05 किलो खाद्यान्न (01 किलो गेहूं और 04 किलो फोर्टिफाइड चावल)।

वितरण की प्रक्रिया

खाद्यान्न का वितरण ई-पॉस (e-PoS) मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों का अंगूठा किसी तकनीकी कारण से मैच नहीं होगा, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कार्डधारकों को 26 फरवरी को मोबाइल ओटीपी (OTP) आधारित प्रॉक्सी व्यवस्था के माध्यम से राशन दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी नजदीकी राशन दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर लें।