बलिया
बलिया जनपद के समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में ‘फॉर्म-7’ के दुरुपयोग को लेकर सत्ताधारी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में ‘फॉर्म-7’ के दुरुपयोग को लेकर सत्ताधारी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता के दबाव में विपक्षी विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम कटवाने का कुचक्र रच रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक है।
कान्हजी ने मांग की कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग नाम हटाने से पूर्व सभी ‘फॉर्म-7’ को संबंधित बूथों के बी.एल.ए. (Booth Level Agents) को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार जनता का सबसे बड़ा संवैधानिक हथियार है और भाजपा इसे छीनने का निंदनीय प्रयास कर रही है।
सपा प्रवक्ता ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को आगाह किया कि यदि बिना उचित सत्यापन के नाम काटे गए, तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सजग रहकर मतदाता सूची में हो रही किसी भी गड़बड़ी का डटकर मुकाबला करें।
बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मखैना गांव में पसरा सन्नाटाhttps://t.co/DAQnmbL4Gy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 9, 2026























