बलिया: 22.64 लाख लोगों को दी जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा, 12 ब्लॉकों में अभियान शुरू

बलिया

बलिया जनपद के 09 फरवरी 2026: जनपद को हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए मंगलवार से ‘सर्वजन दवा सेवन’ (IDA) अभियान का आगाज हो रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के 09 फरवरी 2026: जनपद को हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए मंगलवार से ‘सर्वजन दवा सेवन’ (IDA) अभियान का आगाज हो रहा है। 28 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 12 प्रभावित ब्लॉकों के लगभग 22 लाख 64 हजार पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि बलिया अर्बन, रसड़ा, दुबहड़ और बैरिया सहित कुल 12 ब्लॉकों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर अपनी मौजूदगी में दवाएं खिलाएंगे। अभियान में आईवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि एक साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी के लिए दवा का सेवन अनिवार्य है।

अभियान की मुख्य बातें

रणनीति: 1980 टीमें और 330 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा: दवा खाली पेट नहीं लेनी है। चक्कर या जी मिचलाने जैसे सामान्य लक्षणों से घबराएं नहीं, यह संक्रमण खत्म होने के संकेत हैं।

सहयोग: शिक्षा और पंचायती राज जैसे विभाग भी इस जन-आंदोलन में साथ दे रहे हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि जिले में वर्तमान में फाइलेरिया के 4263 और हाइड्रोसिल के 524 मरीज हैं। उन्होंने अपील की कि फाइलेरिया से बचाव का एकमात्र रास्ता दवा का सेवन ही है, ताकि भविष्य में कोई इस दिव्यांगता का शिकार न बने।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.