जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेपी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राजीव सक्सेना व विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत गान के साथ किया गया।

समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और मनमोहक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुजराती नृत्य, कव्वाली, ‘योद्धा बन गए’ डांस और ‘घूमर’ जैसी प्रस्तुतियों ने कला का जादू बिखेरा। अयांश के एकल नृत्य और देशभक्ति के रंग में रंगे ‘फ्रीडम फाइटर’ रोल प्ले ने पूरे प्रांगण को तालियों की गड़गड़ाहट से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योग की प्रस्तुति रही, जिसमें ‘दीपक आसन’ के प्रदर्शन ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। साथ ही विद्यालय के बैंड और एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन ने सभी का ध्यान खींचा।

उपलब्धियों का सम्मान
समारोह के दौरान वर्ष 2024-25 के मेधावी छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए। योग के क्षेत्र में सीबीएसई नेशनल, जोनल, एसजीएफआई और खेलो इंडिया वूमेन लीग के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। एनसीसी के ‘बेस्ट कैडेट्स’, खेल सितारों और कला वर्ग के नेशनल प्रतियोगियों को भी स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।

अंत में प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों, पत्रकारों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग ने इस उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया है। कार्यक्रम का सफल संचालन सोमा गांगुली ने किया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.