सावधान: बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और जाम मुक्त यातायात सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और जाम मुक्त यातायात सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 12 फरवरी 2026 की रात 8:00 बजे से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 की रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

भारी वाहनों के लिए मुख्य डायवर्जन

दिल्ली/गाजियाबाद से मुरादाबाद/बरेली: ये वाहन लाल कुआं, दादरी और ईस्टर्न पेरिफेरल से होकर सिकंदराबाद, भूड़ चौराहा, शिकारपुर, डिबाई और नरौरा गंगा बैराज होते हुए बबराला/संभल की ओर जाएंगे।

मेरठ/हापुड़ से मुरादाबाद/रामपुर: NH-24 डासना से ईस्टर्न पेरिफेरल होकर सिकंदराबाद, बुलंदशहर और नरौरा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।

बरेली/मुरादाबाद से दिल्ली: ये वाहन नरौरा, अतरौली और अलीगढ़ मार्ग का प्रयोग करेंगे।

पूर्ण प्रतिबंध: भूड़ चौराहा से गुलावठी होकर मेरठ जाने वाले मार्ग और स्याना अड्डा से अनूपशहर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

हल्के/छोटे वाहनों के लिए व्यवस्था

मेरठ से संभल/मुरादाबाद: सोना फ्लाईओवर से NH-34 होकर गुलावठी, बुलंदशहर बाईपास, शिकारपुर और नरौरा होकर जाएंगे।

अलीगढ़ से मेरठ/हापुड़: अरनिया, खुर्जा बाईपास, बुलंदशहर भूड़ चौराहा और गुलावठी होते हुए सोना फ्लाईओवर के रास्ते निकलेंगे।

प्रशासन की अपील और हेल्पलाइन

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें। किसी भी समस्या के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

जिला नियंत्रण कक्ष: 9454403177

खुर्जा नियंत्रण कक्ष: 8006406811

प्रभारी निरीक्षक यातायात: 9412348613

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.