सिद्धार्थनगर: कलेक्ट्रेट में अमीन पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी और शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में अमीन के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर अमीन संघ ने कड़ा रुख अपना लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में अमीन के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर अमीन संघ ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार, 9 फरवरी को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को अपनी मांगों से अवगत कराया।

प्रमुख मांगें और घटना

अमीन संघ के सदस्यों ने आरोपी अनिल कुमार यादव और अखिलेश यादव (निवासी ग्राम राहु, थाना मुहाना) की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही संघ ने प्रशासन से आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की भी पुरजोर अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल संगठन

इस विरोध प्रदर्शन में जिले के समस्त राजस्व संग्रह अमीन, संग्रह अनुसेवक और सामयिक संग्रह कर्मचारी एकजुट हुए। धरने में मुख्य रूप से कार्यवाहक जिला मंत्री कालेश्वर पांडे, संतोष कुमार श्रीवास्तव, शिव आत्मा प्रसाद, रमेश चंद्र सागर, नरेंद्र कुमार, अरविंद तिवारी और राजबहादुर यादव सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.