इटावा: रेलवे लाइन पार करते समय सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, दर्दनाक मौत

इटावा

इटावा जनपद के भरथना रेलवे स्टेशन के पास एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहाँ दिल्ली के आनंद विहार से कानपुर की ओर जा रही सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या: 12488) की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के भरथना रेलवे स्टेशन के पास एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहाँ दिल्ली के आनंद विहार से कानपुर की ओर जा रही सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या: 12488) की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला का शव इंजन के निचले हिस्से में फंस गया। घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फंसे शव को निकाला गया। इस पूरी प्रक्रिया के कारण सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस भरथना रेलवे क्रॉसिंग से आगे लगभग 30 मिनट तक खड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.