सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में मॉनिटरिंग सेल प्रभारी और समस्त थानों के न्यायालय पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में मॉनिटरिंग सेल प्रभारी और समस्त थानों के न्यायालय पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायालयी प्रक्रियाओं को गति देना और अपराधियों को समय पर सजा दिलाना रहा।
एएसपी ने कड़े निर्देश दिए कि माननीय न्यायालय द्वारा जारी सम्मन, वारंट और आदेशिकाओं की शत-प्रतिशत तामिला समय सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोर दिया कि लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर सजा का प्रतिशत बढ़ाया जाए।
प्रमुख दिशा-निर्देश
अपडेटेड रिकॉर्ड: सभी पैरोकार अपने रजिस्टर में विचाराधीन अभियोगों का सटीक विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
समन्वय: पैरवी की प्रगति से संबंधित थाना प्रभारी को लगातार सूचित करते रहें।
गवाहों की उपस्थिति: बार-बार अनुपस्थित रहने वाले गवाहों की सूचना तत्काल मॉनिटरिंग सेल को दें, ताकि उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके।
बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मखैना गांव में पसरा सन्नाटाhttps://t.co/DAQnmbL4Gy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 9, 2026













