अलीगढ़: दोस्त की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के जीटी रोड स्थित गांव जसरथपुर के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।  पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के जीटी रोड स्थित गांव जसरथपुर के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त नोएडा से हाथरस एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, कासगंज के गांव पथरेकी निवासी राजकुमार (40) और उसका दोस्त योगेश नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। रविवार को वे अपने दोस्त राकेश की बारात में शामिल होने के लिए बाइक से हाथरस जा रहे थे। अकराबाद थाना क्षेत्र के जसरथपुर के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में कार्रवाई

हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल (मलखान सिंह) पहुँचाया। अस्पताल के डॉक्टर रितेश सिनसिनवार ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, योगेश की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजनों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार का हेलमेट टूटकर उसके सिर में धंस गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News24