हापुड़: डेढ़ लाख और मतदाताओं को मिलेंगे नोटिस, आपत्ति दर्ज करने की बढ़ी तिथि

हापुड़

हापुड़ जनपद के विधानसभा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के विधानसभा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। प्रशासन अब करीब डेढ़ लाख अतिरिक्त मतदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी में है, जिसका वितरण बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर शुरू कर दिया गया है।

अब तक की स्थिति

जिले में कुल 2.81 लाख लोगों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से 1.33 लाख को नोटिस दिए जा चुके हैं। हालांकि, अब तक केवल 23 हजार मामलों में ही सुनवाई पूरी हो पाई है। मुख्य रूप से ‘नो मैपिंग’ और नाम-पते की त्रुटियों वाले मतदाताओं को इन नोटिसों के दायरे में रखा गया है।

महत्वपूर्ण बदलाव

मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए चुनाव आयोग ने दावे और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 फरवरी से बढ़ाकर 6 मार्च कर दी है। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि तार्किक विसंगतियों के कारण जो लोग सूची से बाहर थे, उन्हें मौका दिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं ताकि अंतिम सूची त्रुटिमुक्त हो।

 

Voice Of News24