बुलंदशहर: अनूपशहर अड्डा और टांडा क्षेत्र में आज 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, 10 हजार घर होंगे प्रभावित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सोमवार, 9 फरवरी 2026 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सोमवार, 9 फरवरी 2026 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। NH-91 पर ओवरहेड लाइनों को अंडरग्राउंड करने के महत्वपूर्ण कार्य के चलते अनूपशहर अड्डा और टांडा बिजलीघरों से जुड़ी आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी।

इन इलाकों में रहेगा अंधेरा

विद्युत विभाग के अनुसार, इस शटडाउन से लगभग 10 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। प्रमुख रूप से फैसलाबाद, स्याना रोड, काली नदी क्षेत्र, टांडा, आवास विकास द्वितीय और शिकारपुर रोड में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा टांडा उपकेंद्र से जुड़े मानकपुर, मोसमगढ़, इमलिया, कलोली, उतरावली और बंगला पूरी जैसे क्षेत्रों की सप्लाई भी बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दोपहर 3 बजे तक के लिए पेयजल और अन्य जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग का कहना है कि विकास कार्य पूरा होते ही बिना किसी देरी के आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.