बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मखैना में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब 22 वर्षीय युवक नीरज पुत्र शंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मखैना में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब 22 वर्षीय युवक नीरज पुत्र शंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के निवासी नीरज 8 तारीख को अपनी ड्यूटी पर फैक्ट्री गया था। बताया जा रहा है कि वहीं संदिग्ध हालत में उसकी मृत्यु हो गई। नीरज अपने परिवार का इकलौता मुख्य सहारा और कमाने वाला सदस्य था, जिसकी असामयिक मृत्यु ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।
ग्रामीण रंजीत सिंह, करण सिंह और मानक सहित अन्य लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हालांकि, युवक की मौत के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या प्राथमिकी की पुष्टि नहीं हुई थी। ग्रामीण और परिजन अब उचित जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।
महराजगंज: CTET परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की बोलेरो पलटी, दो गंभीर रूप से घायलhttps://t.co/AvfiQNp8CT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 9, 2026













