संत कबीर नगर: खलीलाबाद–गोरखपुर मार्ग पर बलेनो और ट्रक में भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बचे लोग

संत कबीर नगर

संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद–गोरखपुर मार्ग पर सोनी होटल के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद–गोरखपुर मार्ग पर सोनी होटल के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार बलेनो कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बलेनो कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुँचा है।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों की मदद की और स्थिति को नियंत्रित किया।

किसी तरह टला बड़ा हादसा

राहत की बात यह रही कि इस जोरदार भिड़ंत के बावजूद अभी तक किसी के हताहत होने की स्पष्ट सूचना नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे यह अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग पर यातायात सुचारू कराया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.