सिद्धार्थनगर: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुँचे डीएम, औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने आज विकास खंड उसका बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने आज विकास खंड उसका बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई, पठन-पाठन और भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से बातचीत की और उनके शैक्षणिक स्तर को परखा। उन्होंने बालिकाओं से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं,भोजन, बिस्तर और किताबों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ने और भविष्य में आगे बढ़ने की सीख दी।

 

डीएम ने विद्यालय के किचन (रसोई घर) का निरीक्षण कर मेनू के अनुसार भोजन बनने की जांच की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने हॉस्टल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी कस्तूरबा विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण किया जाए, ताकि वहां रह रही बेटियों को एक बेहतर परिवेश और उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके।

 

Voice Of News 24