बुलंदशहर पुलिस का नंबर 1 प्रदर्शन, IGRS पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेशभर में मारी बाजी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में बुलंदशहर पुलिस ने जनसेवा और जवाबदेही की मिसाल पेश की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में बुलंदशहर पुलिस ने जनसेवा और जवाबदेही की मिसाल पेश की है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में जनपद बुलंदशहर को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

4217 शिकायतों का हुआ सफल निस्तारण

माह अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, जनपद को विभिन्न माध्यमों से कुल 4217 संदर्भ प्राप्त हुए थे। इनमें ऑनलाइन पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन, सीएम संदर्भ, पीजी पोर्टल और एसएसपी/डीएम संदर्भ शामिल थे।

संतुष्टि का आधार: पुलिस ने न केवल इन सभी संदर्भों का समय सीमा के भीतर निस्तारण किया, बल्कि शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक और उनकी संतुष्टि के आधार पर भी जनपद को प्रदेश की रैंकिंग में शीर्ष स्थान मिला।

जिले के 26 थानों ने हासिल की टॉप रैंक

बुलंदशहर पुलिस की इस उपलब्धि में जिले के 26 थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। शीर्ष रैंक पर रहने वाले प्रमुख थानों में शामिल हैं:

कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, अगौता, औरंगाबाद, महिला थाना, सिकन्द्राबाद, गुलावठी, चोला, ककोड़।

स्याना, खानपुर, बीबीनगर, नरसैना, खुर्जा नगर, खुर्जा देहात, अरिनया, जहांगीरपुर।

शिकारपुर, सलेमपुर, पहासू, अहमदगढ, अनूपशहर, जहांगीराबाद, अहार, डिबाई और रामघाट।

पुलिसकर्मियों को मिलेगा ‘प्रशस्ति पत्र

एसएसपी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसेवा का कार्य जारी रहना चाहिए।

IGRS सेल में तैनात पुलिसकर्मियों और अव्वल रैंक वाले थानों में आईजीआरएस का कार्य देख रहे कर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

 

Voice Of News 24