लगातार तीसरे दिन काशीनाथ सिंह का सेवा अभियान, अमवा–बलुआ में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा अमवा एवं बलुआ में पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने लगातार तीसरे दिन सेवा अभियान चलाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की।


महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा अमवा एवं बलुआ में पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने लगातार तीसरे दिन सेवा अभियान चलाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने विधवा महिलाओं, साधु-संतों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरित कर मानवता का संदेश दिया।

इस दौरान काशीनाथ सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कंबल वितरण कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और सराहना देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तीसरे दिन किया गया यह सेवा कार्य दर्शाता है कि काशीनाथ सिंह केवल बातों में नहीं, बल्कि कर्म से समाजसेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनका यह प्रयास अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में संजय जायसवाल, लाल जी कनौजिया, सोहन चौधरी, शीत जायसवाल, रमेश जायसवाल, ओसियर यादव, रामकृपाल पांडे सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने काशीनाथ सिंह के सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.