किडनी निकालने के संगीन आरोप पर सपा नेता सक्रिय, संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम अहिरौली में पथरी के इलाज के दौरान एक मरीज की कथित रूप से किडनी निकाल लिए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम अहिरौली में पथरी के इलाज के दौरान एक मरीज की कथित रूप से किडनी निकाल लिए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और 319 पनियरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ गुड्डू भैया ने पीड़ित के घर पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की।

नेता प्रतिपक्ष से कराई बात, न्याय का मिला आश्वासन

मुलाकात के दौरान गुड्डू भैया ने घटना की विस्तृत जानकारी ली और मौके से ही फोन के माध्यम से उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को मामले से अवगत कराया। नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि इस गंभीर मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

जनता में भारी आक्रोश

सपा नेता ने कहा कि एक गरीब के साथ स्वास्थ्य सेवा के नाम पर हुई यह क्रूरता अक्षम्य है। उन्होंने प्रशासन से माँग की कि अस्पताल और डॉक्टरों की भूमिका की निष्पक्ष जाँच कर पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर युवा नेता विनय यादव, रानू ओझा सहित दर्जनों समर्थक व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.