बलरामपुर: जरवा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त को दबोचा, आबकारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अवैध आबकारी अभियान के तहत जरवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अवैध आबकारी अभियान के तहत जरवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर फूल चन्द्र (पुत्र परदेशी, निवासी लौकीखुर्द) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 5.25 लीटर अवैध कच्ची शराब (7 पन्नियों में) बरामद हुई।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के खिलाफ थाना जरवा में मु०अ०सं० 08/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.