सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु महोत्सव में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य— ‘सेवा और समरसता ही सरकार का संकल्प’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ऐतिहासिक ‘कपिलवस्तु महोत्सव’ में शिरकत कर सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ऐतिहासिक ‘कपिलवस्तु महोत्सव’ में शिरकत कर सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया। महोत्सव में पहुँचते ही उन्होंने सबसे पहले दिव्यांगजनों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें सहायक उपकरण एवं ट्राई-साइकिल वितरित कर सशक्त बनाने का प्रयास किया।

जनसंवाद और काला नमक चावल का निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर की प्रसिद्ध पहचान ‘काला नमक चावल’ जोन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ मौजूद उत्पादकों से संवाद किया और कृषि क्षेत्र में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके पश्चात, विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कपिलवस्तु महोत्सव करुणा और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, और जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.