मेरठ: व्यापारी के घर डकैती डालने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल

मेरठ

मेरठ जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र में व्यापारी के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाने वाले डकैतों और पुलिस के बीच देर रात भीषण मुठभेड़ हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र में व्यापारी के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाने वाले डकैतों और पुलिस के बीच देर रात भीषण मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने डकैती के दौरान लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। गौरतलब है कि इन बदमाशों ने व्यापारी के घर में घुसकर हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाया था और लूटपाट की थी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। एसएसपी ने मुंडाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

 

Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 30जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/NaLRCiRRrS

— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 30, 2026

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.