उन्नाव: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई, जान बचाने को छत से कूदा

उन्नाव

उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की जान पर बन आई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की जान पर बन आई। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गई।

गुस्साए परिजनों के चंगुल से बचने के लिए युवक ने बदहवास हालत में मकान की छत से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

 

Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 30जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/NaLRCiRRrS

— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 30, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.