बुलंदशहर: नाला निर्माण में धांधली और अधूरी लंबाई को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर वीरपुर और दौलतनगर के बीच चल रहा नाला पक्कीकरण कार्य विवादों में घिर गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर वीरपुर और दौलतनगर के बीच चल रहा नाला पक्कीकरण कार्य विवादों में घिर गया है। सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें और आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को देखते हुए नाले का पक्कीकरण कम से कम 125 मीटर होना चाहिए, जबकि विभाग मात्र 75 मीटर ही निर्माण करा रहा है। साथ ही, ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।

अधिकारियों और ठेकेदार का पक्ष

मौके पर ठेकेदार संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि उन्हें विभाग से केवल 75 मीटर का ही कार्य आदेश मिला है। वहीं, सिंचाई विभाग के अभियंता मयंक कुमार ने फोन पर बताया कि वर्तमान में शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ही कार्य हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भविष्य में निर्देश मिलने पर लंबाई बढ़ाई जा सकती है और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच भी कराई जाएगी।

अभियंता के आश्वासन के बाद बलवंत कुमार, साहब सिंह और जितेंद्र कुमार सहित अन्य किसानों ने धरना समाप्त किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में नाले की लंबाई बढ़ाई जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.