दानपुर ब्लॉक में SIR सुधार सर्वे कार्य में तेजी, एसडीएम डिबाई ने परखी प्रगति

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के शासन के निर्देशानुसार दानपुर ब्लॉक में एसआईआर (सुधार) सर्वे का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के शासन के निर्देशानुसार दानपुर ब्लॉक में एसआईआर (सुधार) सर्वे का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिलेखों और मतदाता सूचियों की त्रुटियों को दूर कर व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है। गुरुवार को एसडीएम डिबाई मनीष कुमार ने ब्लॉक कार्यालय पहुँचकर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।

एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के करीब 4600 मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म नहीं भरा था, जिन्हें नोटिस जारी किया गया था। अब कैंप लगाकर इन मतदाताओं के नाम संशोधित कर लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी कि इस कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए।

इस मौके पर एआरओ यशपाल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार और सहायक अध्यापक ऋषभ ठाकुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सर्वे टीमों को रिकॉर्ड सुधार की प्रक्रिया में तेजी लाने और ग्रामीणों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु एक सार्थक कदम बताया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.