सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम नकुड़ और क्षेत्राधिकारी (CO) ने आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शोभायात्रा निर्धारित रूट पर ही निकाली जाए और नियमों का कड़ाई से पालन हो। सीओ नकुड़ ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए आयोजकों से आपसी तालमेल बनाए रखने की अपील की, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।
प्रशासन ने जोर देकर कहा कि शोभायात्रा के दौरान डीजे और नारों को लेकर सरकारी गाइडलाइंस का उल्लंघन न हो। बैठक में आयोजकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस बल को संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026



















