गोंडा: यूजीसी के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा, एडीएम को ज्ञापन सौंप जताया विरोध

गोंडा

गोंडा जनपद के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के हालिया नियमों और नीतियों के विरोध में आज गोंडा जनपद में युवाओं का आक्रोश देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोंडा जनपद के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के हालिया नियमों और नीतियों के विरोध में आज गोंडा जनपद में युवाओं का आक्रोश देखने को मिला। सर्वेश शुक्ला की अगुवाई में बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी द्वारा लागू किए जा रहे नए प्रावधान छात्रों के शैक्षणिक भविष्य और उच्च शिक्षा की गरिमा के खिलाफ हैं। युवाओं ने सरकार और आयोग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में अपर जिलाधिकारी (ADM) को एक ज्ञापन सौंपा।

नेतृत्व कर रहे सर्वेश शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की जायज मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो यह आंदोलन जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश स्तर तक फैलाया जाएगा। ज्ञापन लेने के बाद प्रशासन ने उचित माध्यम से मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

 

Voice Of News 24