संतकबीरनगर: एनएच-28 पर भिड़े दो ट्रक चालक, साइड न देने पर बीच सड़क हुआ जमकर हंगामा

संतकबीरनगर

संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साइड देने के मामूली विवाद में दो ट्रक चालक आपस में भिड़ गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साइड देने के मामूली विवाद में दो ट्रक चालक आपस में भिड़ गए। टेमा रहमत चौराहे पर हुई इस भिड़ंत के कारण हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रकों के बीच साइड लेने को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते उग्र विवाद में बदल गई। आवेश में आकर दोनों चालकों ने अपने ट्रक सड़क के बीचों-बीच खड़े कर दिए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और वे मारपीट पर उतारू हो गए।

हाईवे पर स्थिति बिगड़ती देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वाहनों को सड़क से हटवाया। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही चालक अपने वाहन लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.