बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

बुजुर्गों और नए मतदाताओं का सम्मान
जिलाधिकारी ने समाज के अनुभवी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, पहली बार मतदाता बने युवाओं को एपिक (EPIC) कार्ड प्रदान करते हुए उन्हें भविष्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश भी प्रसारित किया गया।
उत्कृष्ट निर्वाचन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची तैयार करने में सराहनीय योगदान देने वाले सुपरवाइजरों और बीएलओ (BLO) को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अभिषेक सिंह, उप जिलाधिकारी सदर दिनेश चंद्र, तहसीलदार मनोज रावत और जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
मऊ: रेलवे अंडरपास के टीन शेड से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी@maupolice https://t.co/2mUJk0JUoH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 25, 2026




















