सहारनपुर: खूनी खेल के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के प्रतिबंधित और जानलेवा चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रामपुर मनिहारन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सहारनपुर जनपद के प्रतिबंधित और जानलेवा चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रामपुर मनिहारन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से मांझा बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान अहसान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने जब अहसान की दुकान की तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। यह मांझा इंसानों और बेजुबान पक्षियों के लिए बेहद घातक माना जाता है, जिस पर प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा रखी है।

पुलिस की चेतावनी: थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई भी जानलेवा मांझा बेचते हुए पाया गया, तो उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस मुस्तैदी की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

 

Voice Of News 24