निचलौल: घर की कुंडी से लटका मिला किशोरी का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी

निचलौल

महराजगंज जनपद निचलौल थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम ओबरी में शुक्रवार शाम एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद निचलौल थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम ओबरी में शुक्रवार शाम एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक शाम करीब 4:30 बजे घर पहुंचे और किशोरी को फंदे से लटका पाया।

मौके पर पहुँची पुलिस और फॉरेंसिक टीम सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका इसी मकान में साफ-सफाई और देखभाल का काम करती थी।

जांच में जुटी पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह और समय स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस प्रेम प्रसंग, घरेलू कलह या किसी अन्य बाहरी दबाव समेत सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद से ही मृतका के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.