मऊ: दोहरीघाट पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 7 महंगे कैमरों के साथ शातिर अंतर्जनपदीय ठग गिरफ्तार

मऊ

मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोरखपुर निवासी एक शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी व ठगी के 7 महंगे कैमरे और घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार बरामद की है।

मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर से गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से आरोपी की लोकेशन मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरखपुर के बेतिहाता क्षेत्र से अर्पित मिश्रा को धर दबोचा। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने नई बाजार अंडरपास से बरामदगी की प्रक्रिया पूरी की। बरामद कैमरों में निकॉन, कैनन, फ्यूजी फिल्म और कोडक जैसे ब्रांड्स के महंगे उपकरण शामिल हैं।

 

13 मुकदमों का लंबा आपराधिक इतिहास पकड़ा गया आरोपी अर्पित मिश्रा एक पेशेवर अपराधी है। इसके विरुद्ध गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और बस्ती सहित विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी और ठगी के 13 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाता था। इस मामले में गोरखपुर निवासी अमन कुमार शर्मा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस टीम को मिली सराहना इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज यादव, कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह और परमेश्वर मिश्रा शामिल रहे। उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीम की मुस्तैदी की सराहना की है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.